शामली: शामली में अश्लील इशारे व छींटाकशी करने के आरोप में बराला निवासी युवक को शक्ति मोबाइल टीम ने किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Sep 18, 2025 गुरूवार की शाम करीब 6 बजे महिला थाना पुलिस ने बताया कि शक्ति मोबाइल टीम ने हिंदू कन्या कॉलेज रोड के पास गश्त के दौरान महिलाओं पर अश्लील इशारे करने व छींटाकशी करने के आरोप में गांव बराला निवासी जुबैर पुत्र कामिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ महिला थाने पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है।