टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा गांव में गुरुवार रात करीब 10 बजे जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हो गया। घायलों की पहचान खैरमा निवासी मसूदन कुमार और उनके भाई शिव शरण कुमार के रूप में हुई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।