चरपोखरी: पुलिस ने चरपोखरी से शराबी और वारंटी को किया गिरफ्तार
चरपोखरी थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे रवि शंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने गुरुवार की शाम 6:00 बजे करीब बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव निवासी कुंवर सिंह के पुत्र रवि शंकर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।