सोनपुर में बदलेगा सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान केंद्र, दुधैला में बनेगा नया बूथ
छपरा, 26 सितंबर 2026। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सोनपुर अंचल कार्यालय में स्थित मतदान केंद्र को बदलने का प्रस्ताव पारित किया गया है। अब इसके स्थान पर पंचायत सरकार भवन, दुधैला में नया मतदान केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव है।
इस संबंध में सारण समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि सोनपुर का वर्तमान अंचल कार्यालय भवन नवनिर्माण कार्य के कारण टूट चुका है। ऐसे में मतदान केंद्र के लिए वैकल्पिक स्थान के रूप में पंचायत सरकार भवन, दुधैला का प्रस्ताव रखा गया।
अधिकारियों के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत मतदान केंद्र संबंधित क्षेत्र से 16 किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए। प्रस्तावित दुधैला मतदान केंद्र वर�
Chapra, Saran | Sep 27, 2026