हैदरनगर: श्रीकृष्ण की छठी पर भक्तिमय बना रहा श्रीराम जानकी मंदिर हैदरनगर, सोहर-बधाई गीतों से गूंजा परिसर
श्रीराम जानकी मंदिर हैदरनगर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के छठे दिन गुरुवार को छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समस्त आयोजन पंडित जयप्रकाश स्वामी महाराज की देखरेख में श्रीराम सेवा समिति की ओर से किया गया।