*दि सहारनपुर वॉइस न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस की कार्रवाई!!*
*👉🏾 👉🏾कासमपुर पुलिया से पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित BNS की धाराओं में दर्ज था मुकदमा!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_थाना मिर्जापुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना मिर्जापुर में मुकदमा अपराध संख्या 256/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में मिर्जापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।पुलिस ने मुकदमे में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए मुनसाद पुत्र मेहन्दी, निवासी ग्राम मगनपुरा, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर को कासमपुर पुलिया से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है!!_
#मिर्जापुर #सहारनपुर #मिर्जापुरपुलिस #सहारनपुरपुलिस #पुलिसकार्रवाई #वांछितअभियुक्त #गिरफ्तारी #अपराध #कानूनव्यवस्था #UPPolice #SaharanpurPolice #MirzapurPolice #News7 #TheSaharanpurVoice #सच्चाईकेसाथहरदम