महिलाओं की शिकायतों की जनसुनवाई, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
सहारनपुर। आज सर्किट हाउस, सहारनपुर में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों को लेकर जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में पूर्व राज्यमंत्री स्ववर्गीय विजय कश्यप की पत्नी एवं भाजपा नेत्री सपना विजय कश्यप ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं एवं अन्य फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनसुनवाई के दौरान आगंतुकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें उनके समक्ष रखीं। सपना विजय कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का संज्ञान लेते हुए शीघ्र एवं नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि पीड़ितों को समयबद्ध तरीके से न्याय मिल सके।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।