*दि सहारनपुर वॉइस/ न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾 👉🏾जिला कारागार में विहिप दुर्गावाहिनी-मातृशक्ति ने मनाया रक्षाबंधन, कैदियों से लिया अपराध से दूर रहने का संकल्प!!*
*👉🏾 👉🏾SP सिटी और SP ट्रैफिक को भी बांधा रक्षा सूत्र, सामाजिक समरसता और सुधार का दिया संदेश!!*
*जनपद सहारनपुर*
_जिला कारागार सहारनपुर में विहिप दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति की बहनों द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने जेल में निरुद्ध बंदियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और इसके बदले उनसे भविष्य में अपराध से दूर रहने तथा समाज की मुख्यधारा में लौटकर बेहतर जीवन जीने का संकल्प लिया!इस अवसर पर बहनों ने रक्षाबंधन पर्व को केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित न रखते हुए सुरक्षा, संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और अपराध से मुक्ति का संदेश दिया। बंदियों को समाज और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान सहारनपुर SP सिटी एवं SP ट्रैफिक को भी रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम में प्रांत मातृशक्ति सह-संयोजिका अंजू त्यागी, अनुपमा महाजन, नीलू राणा, रेखा रोहिला, प्रांत उपाध्यक्ष रविंदर लाम्बा, विभाग संगठन मंत्री अमित, विभाग सह मंत्री मनीष योगाचार्य, रमेश चंद्र शर्मा, महानगर सह मंत्री शिवा गांधी, महानगर संयोजक ललित सहित दुर्गावाहिनी, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की कार्यकत्री और कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के माध्यम से संगठन की ओर से रक्षा बंधन को सामाजिक चेतना, सद्भाव और सकारात्मक परिवर्तन का पर्व बनाने का संदेश दिया गया!!_
Saharanpur Police Vishva Hindu Parishad -VHP District Magistrate Saharanpur @topfans Manish Yogacharya हरीश कौशिक बजरंगदल Yogesh Chauhan Våšů Khãťik
#Saharanpur #police #VHP #RakshaBandhan