जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
सहारनपुर,। पुलिस कार्यालय, सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दूर-दराज क्षेत्रों से अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने फरियादियों से उनकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने उपस्थित नागरिकों को उनकी शिकायतों के त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि सहारनपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
सहारनपुर पुलिस की प्राथमिकता
जनसुनवाई • त्वरित समाधान • पारदर्शी कार्यवाही • निष्पक्ष न्याय
#SaharanpurPolice #Saharanpur #SSP #JanSunwai #PolicePublicHearing #UPPolice #UttarPradeshPolice #PublicGrievance