उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश आफत का सबब बनी हुई है। इसी क्रम में जनपद अल्मोड़ा से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जिले के हवालबाग ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले वड्यूड़ा गांव में भारी बारिश के बाद पहाड़ी से अचानक एक विशाल भूस्खलन हुआ, जिसके मलबे की चपेट में एक आवासीय मकान आ गया। इस हादसे के वक्त घर के भीतर मौजूद एक ही परिवार के तीन सदस्य मलबे के नीचे दब गए हैं। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय स्तर पर अफरा-तफरी का माहौल है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Almora #viralvideo
Dehradun, Dehradun | Sep 1, 2026