लक्सर के संघीपुर गढ़ी में जंगलराज, दिनदहाड़े गोलियों की बौछार...VIDEO वायरल!
हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव संघीपुर गढ़ी में दीवार बनाने को लेकर चल रहा पुराना विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान इरफान नाम के युवक ने फायरिंग शुरू कर दी और खुलेआम गोलियां चलाकर लोगों पर हमला किया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। लक्सर कोतवाली पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद के चलते फायरिंग हुई है।
पुलिस का कहना है कि फायरिंग करने वाले आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
#Haridwar #Laksar #SanghipurGarhi #Firing #CrimeNews #UttarakhandPolice #UttarakhandNews #PahadSamachar