🚨रायवाला क्षेत्र पार्किंग विवाद में पांच राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप; आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। राजधानी देहरादून के रायवाला थाना क्षेत्र में पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया। हरिपुर कला इंटर कॉलेज के पास दो पक्षों के बीच कार खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर व्यक्ति ने दूसरे पक्ष पर पांच राउंड फायरिंग कर दी।
गोलीबारी के दौरान गोलियां मकान और कार पर जा लगीं। घटना के बाद घर और वाहन पर गोलियों के निशान मिले। गनीमत रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।