कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर किए गए हमलों के बाद अब उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा और तीखा पलटवार किया है।
गरिमा दसौनी ने कहा कि कांग्रेस हरक सिंह रावत से जुड़े सवालों का जवाब जरूर देगी, लेकिन उससे पहले भाजपा के मंत्रियों और प्रवक्ताओं को अपने ही दल के नेताओं से जुड़े गंभीर मामलों पर बोलने की हिम्मत दिखानी चाहिए। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड समेत कई चर्चित मामलों का हवाला देते हुए भाजपा से पहले इन प्रकरणों पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
देखिए उत्तराखंड की राजनीति में गर्माए इस सियासी घमासान पर गरिमा दसौनी का पूरा बयान।
#UttarakhandPolitics #GarimaDasoni #HarakSinghRawat #BharatSinghChaudhary #DoonHorizon
अस्वीकरण (Disclaimer): इस वीडियो में व्यक्त किए गए विचार एवं आरोप संबंधित वक्ता (गरिमा दसौनी) के निजी और राजनीतिक बयान हैं। Doon Horizon इन बयानों या इनमें उल्लिखित किसी भी आरोप की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है। यह सामग्री केवल समाचार एवं जनसूचना के उद्देश्य से प्रसारित की जा रही है।
Dehradun, Dehradun | Nov 24, 2026