सारठ: बारा की महिला ने सास-ससुर, भैंसुर समेत अन्य पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
पथरड्डा ओपी के बारा निवासी सकीना खातून पति तौफीक अंसारी ने सास-ससुर, भैंसुर वगैरह पर मारपीट करके घर से निकालने का मामला दर्ज कराया है। शनिवार शाम 7 बजे पथरड्डा ओपी में दर्ज मामले में पीड़िता ने पति के बाहर रहने और आरोपियों द्वारा दोबारा घर आने पर घर के साथ जिंदा जला देने की धमकी देने का आरोप लगाते इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस दर्ज मामले की छानबीन कर रही है।