पिछले 40 वर्षों से सांपों को पकड़ने का काम कर रहे एक बेहद अनुभवी सपेरे को रविवार सुबह एक जहरीले कोबरा ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना धानेपुर थाना क्षेत्र के शीर बनकट गांव की है, जहां रहने वाले राम लखन इलाके में सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए जाने जाते हैं। रविवार सुबह धानेपुर बाजार में एक विशाल कोबरा निकलने की सूचना पर राम लखन हमेशा की तरह उसे काबू करने पहुंचे थे, लेकिन इस बार उनका सालों का अनुभव भी काम नहीं आया और रेस्क्यू के दौरान सांप ने उनके हाथ पर डस लिया।
#GondaBreaking #SnakeBite #CobraRescue #GondaNews #Dhanepur
Gonda, Gonda | Jun 28, 2026