धीरे चले और सुरक्षित चलें, ठंड की शुरुवात के साथ ही घने कोहरे से होने वाले हादसे फिर से होने शुरू हो गए हैँ, गोंडा से लगे बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 53वें किलोमीटर के पास आज एक बड़ी सड़क दुर्घटना में एम्बुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई, ये सभी लोग एम्बुलेंस के जरिये राजस्थान के जयपुर से डेड बॉडी लेकर जा रहे थे। सुबह सवेरे घने कोहरे के चलते तेज रफ़्तार एम्बुलेंस पिकअप गाड़ी से भिड़ी, जिसमे 5 जाने चली गई।
Gonda, Gonda | Nov 21, 2026