28 सितंबर 2026 को ज़ब हमने ये खबर दिखाई तो 30 सितंबर को सीएमओ डॉक्टर संत लाल पटेल के कहने पर तत्कालीन डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देशन में संचालित सूचना विभाग ने इस खबर के खंडन के लिए सीएमओ द्वारा उपलब्ध कराये गए एक तथाकथित पत्र को आधार मानते हुए इस खबर का खंडन किया था। पत्र में सीएलसी के उस पत्र को गलत ठहराए जाने, ऐसी किसी प्रकार की शिकायत जिलाधिकारी व स्वास्थ्य निदेशालय से न किए जाने की बात कही गई, जिनकी प्रमाणिकता का जिक्र खबर में किया गया। तो फिर आज किस आधार पर सीएमओ डॉक्टर संतलाल पटेल के कारनामो की जाँच हो रही। क्या कोई बताएगा की क्यों प्रशासनिक स्तर पर ऐसे घोटालेबाजों को बचाने की पैरवी की जा रही थी, अगर वो इतने ही दूध के धुले थे तो उन्होंने उस समय फर्जी और कूट रचित खेल क्यों किया, जिससे उनके इस काले चिट्ठे को खोजने के लिए निदेशालय की टीम को जाँच के लिए आना पड़ा।
Gonda, Gonda | Nov 21, 2026