भारतीय संविधान दिवस मूल अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना जरूरी।
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा।शाहपुरा स्थानीय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंड गेट में आज प्रार्थना सभा में 77 वा संविधान दिवस मनाया गया इस अवसर पर संस्था प्रधान देवी लाल बेरवा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के बारे में और संविधान सभा के गठन को लेकर विस्तार से जानकारी दी कि और बताया गया कि भारतीय संविधान में सभी के हितों को सुरक्षित रखने के लिए मूल अधिकारों की व्यवस्था की गई है लेकिन हम सब का कर्तव्य है कि हम सब संविधान में दिए गए कर्तव्यों का प्रमुखता से पालन करें देश के स्वतंत्रता आंदोलन के आदर्शों को याद रखें और उनके विचारों का पालन करें संविधान का पालन करना राष्ट्रीय ध्वज व राष्ट्रगान का सम्मान करना देश के हितों की सदैव रक्षा करना आपस में सदैव भाईचारा रखने प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करना सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से बचाना और हमारा देश सदैव निरंतर आगे रहे इस हेतु सामूहिक प्रयास करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है इस अवसर पर वर्षा व्यास, सुनीता समदानी, समीक्षा काबरा, जाह्नवी ओझा, नुसरत जहां, भव्या सोनी, जूही वैष्णव, उमा वैष्णव भी उपस्थित थे।