संविधान दिवस पर राजकीय महाविद्यालय शाहपुरा में कार्यक्रम आयोजित
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा। श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय, शाहपुरा (जिला भीलवाड़ा) में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पुष्कर राज मीणा द्वारा की गयी। उन्होने संविधान दिवस के अवसर पर बताया कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व का आधार है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. मूलचन्द खटीक ने संविधान के निर्माण, उसके मूल्यों, आदर्शों के बारे में विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को बताया और सभी से संविधान के कर्त्तव्यों की पालना और उसकी गरिमा बनाये रखने का आहवान किया। कार्यक्रम का आयोजन एन.एस.एस. प्रभारी अधिकारी प्रो. दिग्विजय सिंह एवं प्रो. अंकित मीणा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संकाय सदस्य प्रो. प्रियंका ढाका, डॉ. दलवीर सिंह, प्रो. मुकेश कुमार मीणा, प्रो. दिनेश चौधरी, प्रो. रवि जैन, प्रो. अतुल कुमार जैन, प्रो. अखिलेश सिंह राजपुरोहित, प्रो. भगवती महावर, प्रो. अतुल कुमार जोशी उपस्थित रहे। संविधान दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. केडेट्स एवं छात्रा लक्ष्मी कलाल द्वारा ओजस्वीपूर्ण भाषण दिया गया तथा छात्रा डाली कुम्हार ने सरस्वती वन्दना और वन्दे मातरम का वाचन किया। कार्यक्रम के अन्त में संविधान की प्रस्तावना का वाचन हुआ एवं सभी को मतदाता जागरूकता शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गीत वन्दे मातरम के साथ हुआ।