कोरांव: सेमरी बाघराय में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम, विधायक ने आंगनवाड़ी कार्यों की सराहना की
कोरांव विकासखंड की सेमरी बाघराय ग्राम पंचायत में शुक्रवार को आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ। यह कार्यक्रम 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें कोरांव विधायक राजमणि कोल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। विधायक राजमणि कोल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के त्याग, बलिदान और सेवाओं की तारीफ की।