हरिद्वार: मकर संक्रांति स्नान पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ऋषिकुल ऑडिटोरियम में हुई ब्रीफिंग
मकर संक्रांति स्नान पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 8 जोन और 28 सेक्टर में बांटा गया है। करीब एक हजार पुलिसकर्मियों के साथ ही पीएसी और पैरामिलिटी फोर्स तैनात रहेगी। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सोमवार दोपहर को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में स्नान ड्यूटी पर आए पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की।