हरिद्वार: पौष पूर्णिमा के स्नान पर हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, सुबह से गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालु
पौष पूर्णिमा के मौके पर हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर स्नान करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सोमवार सुबह छह बजे से ब्रह्म मुहूर्त से ही हर की पैड़ी पर स्नान करने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है। पौष पूर्णिमा का शास्त्रों में खास महत्व बताया गया है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य देने से सुख समृद्धि प्राप्त होती है।