हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने बाहर से आकर फैक्ट्रियों में कार्य कर रहे लोगों की खंगाली कुंडली
सिडकुल थाना पुलिस ने रविवार को बाहर से आकर रह रहे लोगों की सत्यापन किया। इस मौके पर क्षेत्र में घर-घर पहुंची सिडकुल थाना पुलिस की टीम ने लोगों के बारे में आवश्यक जानकारियां जुटाईं। रविवार शाम 5 बजे सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने सभी से अपील करी है कि जो लोग बाहर से आकर यहां फैक्ट्रियों में काम कर रहे हैं, से अपनी जानकारी थाने में दें।