हरिद्वार: कनखल क्षेत्र में 70 वर्षीय साधु ने अपने फ्लैट में लगाई फांसी, पुलिस ने किया शव बरामद
कनखल थाना क्षेत्र में बंगाली मोड़ के पास स्थित एक फ्लैट में 70 वर्षीय साधु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कनखल पुलिस ने फ्लैट के लोहे के गेट को कटवा कर बुजुर्ग साधु का शव बरामद किया। घटना रविवार शाम 6 बजे की है। कनखल थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल का कहना है कि मृतक साधु जूना अखाड़े से जुड़ा था।