हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने काशीपुरा मोहल्ले से एक सट्टेबाज को किया गिरफ्तार, नकदी और कई सट्टा पर्चियां बरामद
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने काशीपुरा मोहल्ले से एक सट्टेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अर्जुन है जो सट्टे की ख़ाईबाड़ी कर रहा था। मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस ने आरोपी को सट्टे की ख़ाइबाडी करते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 760 रुपए की नगदी और कई सट्टा पर्चियां भी बरामद की गई। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।