मोहनलालगंज: होली-रमजान को लेकर नगराम थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई, एसीपी ने शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की
नगराम पुलिस द्वारा बताया गया कि नगराम थाने में आगामी त्योहारों होली और रमजान को लेकर पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मोहनलालगंज के एसीपी रजनीश वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। एसीपी वर्मा ने सभी से त्योहारों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।