मोहनलालगंज: मोहनलालगंज कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई, शांतिपूर्ण तरीके से त्योहारों को मनाने पर चर्चा
मोहनलालगंज कोतवाली में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आगामी त्योहारों महाशिवरात्रि, होली और रमजान को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। एसीपी रजनीश वर्मा और इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बैठक में विशेष रूप से होली के महत्व पर प्रकाश डाला है। एसीपी वर्मा ने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है।