मोहनलालगंज: गोसाईगंज पुलिस ने चोरी के मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार, दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है
गोसाईगंज पुलिस द्वारा चोरी के एक मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ई- रिक्शा की दो बैटरियां भी बरामद की हैं। मुखबिर की सूचना पर सुरियामऊ के नयापुरवा में सरकारी ट्यूबवेल के पास से अभियुक्त रामकेश को गिरफ्तार किया गया है। वहीं फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।