मोहनलालगंज: महाशिवरात्रि पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक कालेवीर बाबा मंदिर पहुंचे, हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में लिया हिस्सा
मोहनलालगंज स्थित श्री कालेवीर बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष भंडारे का आयोजन हुआ। यहां उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मंदिर में दर्शन किए है। वहीं उपमुख्यमंत्री ने 12 ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और भंडारे का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विधायक अमरेश रावत और प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहें।