मोहनलालगंज: थाना निगोहा क्षेत्र में युवती ने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना निगोहा पुलिस टीम द्वारा बुधवार की रात करीब आठ बजे जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि थाना निगोहा क्षेत्र के अहिंवर गांव में एक युवती ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।