राजकुमार पांडेय ने दुर्गेश यादव के परिवार को दी आर्थिक मदद, लोगों से सहयोग की अपील
#गाजीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए राजकुमार पांडेय दुर्गेश यादव के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
बताया जा रहा है कि दुर्गेश यादव की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं और उन्हें जीवन बचाने के लिए तत्काल किडनी ट्रांसप्लांट की आवश्यकता है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण इलाज का भारी खर्च उठाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है।
इस दौरान राजकुमार पांडेय ने आमजन से हाथ जोड़कर भावुक अपील करते हुए कहा कि दुर्गेश यादव को इस मुश्किल घड़ी में हम सभी के सहयोग की जरूरत है। यदि हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार थोड़ा-थोड़ा आर्थिक सहयोग करे तो उनके इलाज के लिए बड़ी मदद जुटाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि हमारा छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। इसलिए सभी लोग इस अपील को अधिक से अधिक साझा करें और आगे आकर दुर्गेश यादव की मदद करें।
राजकुमार पांडेय ने कहा कि इंसानियत के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि संकट की इस घड़ी में हम एक-दूसरे का सहारा बनें। Rajkumar Pandey #BreakingNews #GhazipurNews