#गहमर पुलिस ने 34 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 34 अदद अवैध देशी शराब के टेट्रा पैक (ब्लू लाइम) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 14 नवंबर 2026 को देवकली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवपूजन अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि देवकली-सुरहा मोड़ पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोनू सिंह (33 वर्ष) पुत्र स्व. कमला सिंह, निवासी पजराव, थाना नुआंव, जनपद कैमूर (बिहार) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद झोले से 34 टेट्रा पैक देशी शराब (ब्लू लाइम) बरामद हुई। प्रत्येक पैक 200 एमएल का था, जिसकी कुल मात्रा 6.8 लीटर तथा तीव्रता 36 प्रतिशत बताई गई है।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।