गाजीपुर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राइफल क्लब परिसर से सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। 16 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान अधिकारियों और उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।
शुभारंभ कार्यक्रम के बाद शहर में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने का संदेश दिया गया।
अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और स्वयं के साथ दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखने की अपील की।
#GhazipurNews #BreakingNews