#गाजीपुर जिलाधिकारी का छठ महापर्व पर संदेश
“जनपद गाजीपुर के समस्त श्रद्धालुओं एवं जनपदवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा हमारी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था तथा नाव एवं गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित कराई जा रही है।
सभी घाटों पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि छठ पूजा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, गहरे पानी में जाने से बचें और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
जिला प्रशासन आप सभी के सहयोग से छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
एक बार पुनः सभी जनपदवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।”