जैसलमेर जिले में शुक्रवार को सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झाबरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भणियाणा और सांकड़ा का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ. पालीवाल ने चिकित्सकों व स्टाफ को मां एवं शिशु स्वास्थ सही रखने की निर्देश दिए।