गुठनी: गुठनी पुलिस ने कुड़ेसर गांव में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर पर चिपकाया इश्तेहार
Guthani, Siwan | Apr 11, 2024 कुडेसर गांव में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि कुड़ेसर गांव निवासी हरेंद्र यादव व संगीता कुमारी के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। ज्ञात हो कि पूर्व में सरयू नदी में शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।