गुठनी: गुठनी चौराहा पर तेज रफ्तार से आ रही वाहन अनियंत्रित होकर मिठाई दुकान में घुसी 2 लोग घायल लाखो रुपए की संपत्ति हुई नुकसान
Guthani, Siwan | Apr 10, 2024 गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी चौराहा पर मंगलवार की देर संध्या तेज रफ्तार से आ रही वाहन अनियंत्रित होकर एक मिठाई दुकान में घुस गई।जिसमें दो लोग घायल हो गए है। साथ ही लाखों रुपये की संपति का नुकसान हो गया है। वहीं दुकान मालिक गुठनी पूर्वी गांव निवासी सुभाष प्रसाद ने बुधवार को गुठनी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।