गुठनी: मिश्रौली गांव में नौ दिवसीय शतचंडी रुद्रमहायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलशयात्रा
Guthani, Siwan | Apr 9, 2024 मिश्रौली गांव में मंगलवार को शतचंडी सह रुद्रमहायज्ञ को लेकर हाथी घोड़ा व गांजे बाजे के साथ भव्य रूप से कलशयात्रा निकाली गई। वहीं कलशयात्रा यज्ञस्थल से निकलकर तेनुआ, गुठनी चौराहा, गुठनी बाजार, योगियाडीह, बलुआ होते हुए ग्यासपुर सरयू नदी में जल भरकर पुनः यज्ञस्थल पहुँची। जहाँ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।