गुठनी: गुठनी प्रखंड मुख्यालय ई किसान भवन में शान्ति समिति की बैठक का किया गया आयोजन
Guthani, Siwan | Apr 9, 2024 गुठनी प्रखंड मुख्यालय ई किसान भवन में मंगलवार को ईद, चैती छठ व अंबेडकर जयंती को लेकर प्रमुख विन्ध्वासिनी नारायण सिंह व बीडीओ सजंय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। वहीं बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन ने पर्व को मिलजुलकर शान्तिपूर्ण मनाने की अपील की।