गुठनी: चिताखाल गांव निवासी मदरसे के सचिव ने की बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग
Guthani, Siwan | Apr 6, 2024 गुठनी थाना क्षेत्र के चिताखाल गांव निवासी मदरसे के सचिव अली रजा अंसारी ने पुलिस प्रशासन से बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है। मदरसे के सचिव पर 1 अप्रैल की बीती रात अज्ञात बदमाशों ने हत्या करने की नीयत से गोली चला दी। मदरसे के सचिव ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।