सतना: प्लाईवुड कारोबारी पर गोलीकांड के दो आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, मुख्य बाजार में निकाला गया जुलूस
सतना: शहर के भुजवा मोहल्ला मार्ग पर एक प्लाईवुड कारोबारी पर गोली चलाने की सनसनीखेज वारदात के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं, जिन्हें पुलिस ने जबलपुर से दबोचा।
आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमें लगातार जुटी हुई थीं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खौफ कम करने और अपराधियों में कानून का डर दिखाने के लिए घटनास्थल से लेकर मुख्य बाजार तक दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला।
यह पूरी कार्रवाई सीएसपी मनीष त्रिपाठी की अगुआई और कोतवाली टीआई हेमंत शर्मा के नेतृत्व में की गई। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
#reels #viralvideo #viral #satna