Public App Logo
Profile Picture

Rewa Times

@rewatimes
831Followers
0Following
जेन अल्फ़ा बच्चा आंदोलन में वायरल हो गया <nis:link nis:type=tag nis:id=reels nis:value=reels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewatimes nis:value=rewatimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=viralvideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patna nis:value=patna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/>
सतना: करमऊ पाल बस्ती में पक्की सड़क न होने से बच्चों की पढ़ाई ठप, कलेक्टर से मिले छात्र; 29 अगस्त से चक्काजाम की चेतावनी
सतना। रामपुर बाघेलान जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम करमऊ की पाल बस्ती में पक्की सड़क की मांग को लेकर मंगलवार को दर्जनों स्कूली छात्र-छात्राएं और अभिभावक कलेक्ट्रेट पहुंचे। जनसुनवाई में ग्रामीणों ने बदहाल रास्ते की व्यथा सुनाते हुए प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि यदि तीन दिनों के भीतर सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो 29 अगस्त को चक्काजाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।<nis:link nis:type=tag nis:id=reels nis:value=reels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewatimes nis:value=rewatimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=satna nis:value=satna nis:enabled=true nis:link/>
ग्रुप-डी परीक्षा देकर लौट रहे दो युवकों से हाईवे पर लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

मैहर जिले के अमरपाटन थाना पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 23 अगस्त की रात शारदा ढाबा के पास हाईवे पर तीन युवकों ने बाइक सवार दो युवकों को रोककर मारपीट की और दो मोबाइल, 2 हजार रुपये नकद तथा पावर बैंक लूट लिया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4), 296 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मोहम्मद इरफान (22) और विकास कुशवाहा (18) को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह रीवा भेजा गया। आरोपियों के कब्जे से करीब 56,500 रुपये का मशरूका बरामद किया गया।
नगर निगम ने जर्जर चौरसिया भवन पर चलवाया बुल्डोजर , बना था खतरे का पर्याय

रीवा। निगम आयुक्त  अक्षत जैन के निर्देशानुसार रीवा शहर में लगातार हो रही बारिश एवं अतिवृष्टि को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम रीवा की टीम द्वारा  जर्जर एवं भयप्रद भवनों का निरीक्षण कर उन्हें गिराने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को वार्ड क्रमांक 22 में सफारी के बगल में स्थित कपिल चौरसिया के भवन का नगर निगम रीवा के सहायक यंत्री एवं उपयंत्री द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन अत्यंत जर्जर एवं भयप्रद स्थिति में पाया गया। भवन अमहिया रोड के व्यस्ततम मार्ग पर स्थित होने के कारण दुकान संचालन के लिए अनुपयुक्त था तथा इसके किसी भी समय गिरने की संभावना थी।

नगर निगम द्वारा भवन स्वामी को जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया था कि उक्त भवन की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण इसे 24 घंटे के भीतर स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए थे। नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 310 के तहत जारी सूचना में भवन स्वामी को निर्देशित किया गया था कि भवन को सुरक्षित तरीके से हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। निर्धारित अवधि में भवन नहीं हटाए जाने की स्थिति में नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सहयोग से जेसीबी की सहायता से भवन को गिराने की कार्रवाई की गई। नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वर्षा एवं अतिवृष्टि के दौरान जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे सभी जर्जर एवं भयप्रद भवनों पर नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विगत दिवस में वार्ड 20 रानीगंज में सफाई गोदाम की भयप्रद दीवाल भी गिराई गई थी एवं उपरहटी वार्ड 36 में भयप्रद भवन गिराने की भी कार्यवाही की गई थी। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जर्जर भवनों के आसपास न जाएं और ऐसे भवनों में निवास अथवा व्यवसाय संचालित करने से बचें। 

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला, सहायक यंत्री कमलेश्वर सिंह, उपयंत्री अमन सिंह तिवारी, अतिक्रमण प्रभारी राजेश चतुर्वेदी, सुखेंद चतुर्वेदी, अतिक्रमण सहायक  ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, अतिक्रमण टीम एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सीलबंद लिफाफे में सुई से छेद फिर 'एंडोस्कोपी' कैमरे से फोटो खींचकर कृषि परीक्षा का पेपर लीक, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार

रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय  में पेपर लीक का अनोखा मामला सामने आया है। दुर्ग के भारती कृषि महाविद्यालय के प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया ने सीलबंद लिफाफे में सुई से बारीक छेद किया। फिर मेडिकल एंडोस्कोपी कैमरा डालकर BSc. एग्रीकल्चर प्रश्नपत्र की तस्वीरें खींच लीं, प्रोफेसर ने हाथ से लिखकर यह पेपर छात्रों को ₹11,000–₹12,000 में बेचा, जो परीक्षा से 2 घंटे पहले व्हाट्सएप पर वायरल हो गया। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांच कमेटी गठित की गई है। रद्द हुई यह परीक्षा अब सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में दोबारा होगी। प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया, अजय नायक, त्रिदेव पटेल, नितिन पांडेय, अनुज मिंज, आदित्य साहू गिरफ्तार हैं।
कलेक्टर ने 19 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया
   

रीवा मे कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर 19 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। नोटिस का तीन दिन की समय सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण को शासन द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविरों में भी संबंधित क्षेत्र के सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई के शत-प्रतिशत आवेदन पत्र निराकृत करने के निर्देश हैं।साप्ताहिक समीक्षा बैठक में भी सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का संवेनशीलता से निराकरण के लिए लगातार सचेत किया गया।इसके बावजूद सीएम हेल्पलाइन में जुलाई माह में दर्ज प्रकरणों एवं 50 दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरती गई।

जिसके कारण विभाग और जिले की रैकिंग पर विपरीत असर पड़ा, जिसके कारण नोटिस दिया गया है।कलेक्टर ने एसडीएम जवा पीयूष भट्ट,एसडीएम त्योंथर राकेश कुमार चौरसिया, एसडीएम गुढ़ सुधाकर सिंह बघेल,एसडीएम हुजूर डॉ.अनुराग तिवारी को नोटिस दिया है।

कलेक्टर ने तहसीलदार जवा सौरभ द्विवेदी, तहसीलदार त्योंथर पारसनाथ मिश्रा, तहसीलदार हुजूर शहर अनुपम पाण्डेय तहसीलदार हुजूर ग्रामीण शिवशंकर शुक्ला तहसीलदार मनगवां आंचल अग्रहरि, तहसीलदार सेमरिया ममता पटेल तहसीलदार गुढ़ अरूण यादव को भी कारण बताओ नोटिस दिया है। कलेक्टर ने सहायक संचालक उद्यानिकी दीक्षा चौरे,सहायक संचालक पिछड़ावर्ग सुमन द्विवेदी,प्रभारी अधिकारी अक्षय ऊर्जा रमाशंकर तिवारी,जिला संयोजक जनजातीय कार्य केके पाण्डेय को नोटिस दिया है।

कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री जल संसाधन मनोज तिवारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. शारदा मिश्रा,जिला खनिज अधिकारी दीपमाला तिवारी तथा महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय को भी नोटिस दिया है।
आदतन अपराधी पर हुई जिला बदर की कार्यवाही..

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने आदतन अपराधी को एक वर्ष के लिए किया जिला बदर
_____________________

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने आदतन अपराधी देवेन्द्र तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जोन्हा को एक वर्ष के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। आदतन अपराधी को रीवा, मऊगंज, सीधी, सतना, मैहर और सिंगरौली जिले की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष के लिए बाहर रहने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3(1)(क) के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरूकरण सिंह के प्रतिवेदन पर की गई है। 
 
जारी आदेश के अनुसार आदतन अपराधी देवेन्द्र तिवारी पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 18 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें मारपीट, डराने-धमकाने, चोरी, गाली-गलौज, अवैध शस्त्र रखने सहित कई प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी आपराधिक कृत्यों से लोक शांति भंग होने तथा आम जनता के मन में भय उत्पन्न होने का अंदेशा है। जिसके कारण जिला बदर की कार्रवाई की गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रीवा ने आदतन अपराधी को आदेश प्राप्ति के 48 घंटे के भीतर एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर किया है। बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के आदतन अपराधी इस अवधि में इन जिलों की सीमाओं में प्रवेश नहीं करेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर उसके विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
गड़रिया में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन का शिकंजा, 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Rewa: गड़रिया में अवैध कॉलोनी बसाकर प्लाट बेचने और बिना अनुमति निर्माण करने वालों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व विभाग की जांच के बाद अवैध प्लाटिंग में संलिप्त पाए गए 16 व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है,कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि गड़रिया क्षेत्र में कई लोगों द्वारा नियमों को दरकिनार कर अवैध रूप से प्लाट काटकर जमीन बेची जा रही थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने जांच की, जिसमें अवैध प्लाटिंग और निर्माण की स्थिति सामने आई,जांच के आधार पर हल्का पटवारी रावेंद्र प्रसाद पांडेय द्वारा समान थाने में गिरिवरधारी, रामलली दुबे, देवेंद्र कुमार तिवारी, गोमती प्रसाद, श्रीनिवास विश्वकर्मा, प्रेमवती, अनीता, संजू उर्फ अंजू, धनवंती, पूनम, सुरेश कुमार उपाध्याय, पुष्पेंद्र दुबे, सुमन पटेल, लकी पटेल, रामानुज विश्वकर्मा तथा चिड्डी विश्वकर्मा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने और बिना अनुमति प्लाट बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध प्लाटिंग और नियम विरुद्ध निर्माण के मामलों में जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पेट्रोल कांड में एसपी का कड़ा एक्शन, मुंशी निलंबित

लौर। थाना क्षेत्र के अलहुआ गांव में सोमवार को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश के गंभीर मामले में पुलिस अधीक्षक ने कड़ा एक्शन लिया है। पीड़ित द्वारा शिकायत किए जाने के बावजूद मामले की जानकारी थाना प्रभारी तक नहीं पहुंचाने पर लौर थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा था। आरोप है कि मुंशी सुरेन्द्र सिंह ने पीड़ित की शिकायत को थाना प्रभारी तक समय पर नहीं पहुंचाया। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की।

इधर मंगलवार सुबह लौर थाना पुलिस का बल अलहुआ गांव पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाने के साथ ही आरोपी की तलाश तेज कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद महकमे में भी हड़कंप की स्थिति है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के साथ मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना है। वहीं थाने में शिकायत के बावजूद वरिष्ठ अधिकारी तक सूचना नहीं पहुंचने के मामले में मुंशी के निलंबन को पुलिस अधीक्षक की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।
आयुष्मान योजना से भोपाल के तीन अस्पताल निलंबित, भुगतान भी रोका गया
मध्य प्रदेश में सीईओ अरविंद शाह के निरीक्षण के बाद यशस्वी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, सूर्यांश मल्टीस्पेशलिटी और मारुति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल निलंबित।
तिरंगे को नई ऊंचाई... 

मध्यप्रदेश पुलिस की आरक्षक वर्षा पटेल ने 21 अगस्त 2026 को यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस (18,510 फीट/5,642 मीटर) को फतह कर शिखर पर तिरंगा एवं मध्यप्रदेश पुलिस का ध्वज फहराकर देश, प्रदेश और मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया।

कठिन मौसम, तेज हवाओं और कड़ाके की ठंड के बीच सुबह 9:07 बजे शिखर पर पहुंचकर उन्होंने अदम्य साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।

वर्ष 2024 में भी वर्षा पटेल ने ऑस्ट्रेलिया की सर्वोच्च चोटी माउंट कोज़ियास्को पर तिरंगा फहराया था। राष्ट्रीय स्तर की बेसबॉल खिलाड़ी वर्षा 10 से अधिक राष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं।

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने सुश्री वर्षा पटेल को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्षा का साहस और संकल्प मध्यप्रदेश पुलिस की बेटियों के साथ-साथ प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

वर्दी में सेवा से लेकर दुनिया की ऊंची पर्वत चोटियों तक—वर्षा पटेल ने अपने साहस से तिरंगे को नई ऊंचाई दी है। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=dgpmp nis:value=DGPMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mppolice nis:value=MPPolice nis:enabled=true nis:link/>
सीएम मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा <nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=rewa nis:enabled=true nis:link/>
मोटरसाइकिल में छिपे सांप ने युवक को डसा गंभीर हालत में रीवा संजय गांधी अस्पताल भेजा गया

रीवा जिले के गुढ़ कस्बे में एक दुखद और सनसनीखेज हादसा सामने आया है जहाँ मोटरसाइकिल में छिपे एक विषैले सर्प ने गुढ़ निवासी ओम प्रकाश गुप्ता नामक युवक को डस लिया।घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से गंभीर हालत में युवक को तत्काल रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया है ​प्राप्त जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश गुप्ता जब अपनी मोटरसाइकिल के पास पहुंचे और उसे चालू करने करने की तैयारी कर रहे थे तभी बाइक के आंतरिक हिस्से में पहले से छिपे सर्प ने उन पर अचानक हमला कर दिया।सर्पदंश की आहट होते ही मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित को निजी वाहन के माध्यम से अविलंब संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया।
चीनी की बढ़ती क़ीमतो पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का पुराना बयान वायरल 
<nis:link nis:type=tag nis:id=chini nis:value=chini nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/>
नागौद: उफनते ललचहा इटमा नाले में बहे तीन बाइक सवार, दो सुरक्षित, एक की तलाश जारी

नागौद क्षेत्र के ललचहा इटमा नाले में बीती रात एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग बह गए। इनमें से बालेंद्र सिंह सेमरी (गप्पू) और दीपू पांडेय अमसिल सुरक्षित मिल चुके हैं। तीसरे व्यक्ति की तलाश के लिए एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और ग्रामीण लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
मैहर जिले के तिलोरा उमरी गांव में नदी में एक युवक के डूबने की दुखद सूचना सामने आई है। युवक को खोजने के लिए रेस्क्यू टीम द्वारा दोपहर करीब 1 बजे से लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है.
नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है। आगे की जानकारी मिलने पर खबर अपडेट की जाएगी
मऊगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीच बाजार अवैध शराब का जखीरा जब्त!

मऊगंज। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ मऊगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरहटा मोड़ के सामने एक काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन जिसका नंबर M P 17 ZP8170 को रोककर उसमें ले जाई जा रही कथित अवैध शराब की खेप जब्त की है। पुलिस वाहन और शराब को कब्जे में लेकर थाने ले गई, जहां मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, वाहन कथित रूप से मऊगंज थाना के सामने संचालित मोहित श्रृंगार मंदिर के संचालक से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति लंबे समय से कथित रूप से ब्रांडेड शराब के अवैध कारोबार में सक्रिय था। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की कार्रवाई और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को शराब परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने बरहटा मोड़ के पास संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली, जिसमें शराब बरामद
मऊगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीच बाजार अवैध शराब का जखीरा जब्त!

मऊगंज। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ मऊगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरहटा मोड़ के सामने एक काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन जिसका नंबर M P 17 ZP8170 को रोककर उसमें ले जाई जा रही कथित अवैध शराब की खेप जब्त की है। पुलिस वाहन और शराब को कब्जे में लेकर थाने ले गई, जहां मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, वाहन कथित रूप से मऊगंज थाना के सामने संचालित मोहित श्रृंगार मंदिर के संचालक से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति लंबे समय से कथित रूप से ब्रांडेड शराब के अवैध कारोबार में सक्रिय था। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की कार्रवाई और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को शराब परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने बरहटा मोड़ के पास संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली, जिसमें शराब बरामद होने की बात सामने आई। पुलिस ने वाहन समेत शराब को जब्त कर लिया है।
थाने के सामने कथित शराब कारोबार की चर्चा के बीच हुई इस कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर लंबे समय से चल रहे कथित अवैध कारोबार की भनक पुलिस को पहले क्यों नहीं लगी और शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी—जांच में इन सवालों के जवाब सामने आना बाकी है।
पुलिस द्वारा जब्त शराब की मात्रा, कीमत, वाहन स्वामी और आरोपी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण की आधिकारिक जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आने की संभावना है।
बेला गोविंदगढ़ मार्ग पर तेज बहाव में फंसा हवा में ट्रक

-बेला-गोविंदगढ़ मार्ग में मुकुंदपुर के पास पानी का बहाव तेज हो गया। तेज बहाव की चपेट में आने से ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को निकालने की कोशिश की पर जैसे ही ट्रक बीच में पहुंचा तेज बहाव के चलते ट्रक का पिछला हिस्सा हवा में लटक कर पुलिया में जाकर फंस गया ट्रक का पिछला हिस्सा हवा में लटक हुआ था यह घटना गुरुवार शुक्रवार रात की बताई जा रही है हादसे के बाद मार्ग पर आवागमन को लेकर खतरा बढ़ गया था
मैं, देशराज मिश्रा, मेरे ऊपर लगाए जा रहे जो भी आरोप हैं, वे पूर्णतः गलत एवं निराधार हैं।आप मुझे मार सकते हैं, लेकिन मेरे विचारों को नहीं। मैं अपने माता-पिता के कहने पर आज अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर रहा हूँ। आज मेरी भूख हड़ताल का नवाँ दिन है।

यदि भविष्य में मुझे या मेरे परिवार को किसी भी प्रकार की कोई क्षति होती है, तो इसकी जवाबदेही शासन-प्रशासन एवं अडानी कंपनी की होगी।
रीवा: जिला पंचायत सीईओ बनी दृष्टि देशमुख 
<nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=rewa nis:enabled=true nis:link/>
आपके यहां चीनी कितने रुपये किलो है 🤔
दतिया में उमड़ा अपनापन, डॉ नरोत्तम मिश्रा जिंदाबाद के नारो से गूंजा आसमान

पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के शुक्रवार को दतिया आगमन पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता और भावुकता से उनका स्वागत किया। यह केवल स्वागत नहीं था, बल्कि वर्षों से जुड़े रिश्तों, विश्वास और स्नेह का जीवंत अहसास था।

कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी और दिल में अपनापन साफ नजर आया। दतिया और डॉ. मिश्रा के रिश्ते की यह आत्मीयता एक बार फिर खुलकर सामने आई।
मुख्यमंत्री ने कटनी सीएसपी को किया निलंबित
सतना: कोटर क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत अंबेर में तालाब फूटा घरों में भरा पानी जोरदार बारिश होने से तालाब फूटा