चौसा: हैदराबाद में बिहार के चौसा के ट्रक ड्राइवर की हादसे में मौत, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
Chausa, Buxar | Sep 7, 2026 बक्सर तेलंगाना के हैदराबाद में हुए एक भीषण सड़क हादसे में जिले के चौसा निवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा बहादुरपुर निवासी स्व. जीता सिंह के पुत्र पिंटू सिंह (32) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पिंटू रोजगार की तलाश में पिछले महीने ही हैदराबाद गया था, जहां वह पार्सल कंटेनर ट्रक चलाता था।