खानपुर: खानपुर कस्बे के बीच बाजार में नशेड़ी का आतंक, हाथ में पत्थर लेकर राहगीरों को डराया, दुकानदारों में भय का माहौल
खानपुर कस्बे के बीच बाजार में नशेड़ी के आतंकी के कारण दुकानदारों में भय का माहौल बन गया वहीं नशेड़ी ने राहगीरों को भी पत्थर लेकर डराया।स्थानीय दुकानदारों ने आज मंगलवार को शाम 4 के लगभग बताया कि नशे में धुत्त युवक ने जमकर हंगामा किया युवक ने हाथ में पत्थर लेकर आने जाने वाले लोगों पर हमला किया। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से नशेड़ियों पर कार्यवाही की मांग की ।