कोंडागांव: केशकाल शहर की जर्जर सड़क का मरम्मत कार्य शुरू हुआ
कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर रविवार केशकाल शहर में सड़क मरम्मत कार्य शुरू हुआ है।विधायक नीलकंठ टेकाम द्वारा पूजा कर सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया गया।इससे पहले कलेक्टर ने कल केशकाल नगर से घाटी तक निरीक्षण कर सड़क मरम्मत कार्य शुरु करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।इसके अंतर्गत लगभग 3.7 किलोमीटर की दूरी के बीच बीसी,बीएम और डब्ल्यूएमएम का काम होगा