कोंडागांव: जैतपुरी में भीषण सड़क हादसे में 6 घायलों में से 2 महिलाओं को जिला अस्पताल से किया गया रेफर
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जैतपुरी में NH30 पर आज दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो महिला सहित 6 लोग घायल हो गए। हादसे के शिकार दो घायल महिलाओं को आज शाम जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं सरगीपाल निवासी उदय नाग ने बताया की वह अपने साथी हेमचंद के साथ लंजोड़ा जा रहे थे उसी दौरान बस ने कार और उनकी छोटा हाथी वाहन को टक्कर मार दी।