कोंडागांव: स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाने जिला कार्यालय में सहकारिता विभाग की हुई बैठक
कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्दश पर शनिवार को जिला कार्यालय में जिला सहकारिता विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने सभी लैम्पस के आस-पास स्वच्छता गतिविधियों और लैम्पस परिसर में 100 पेड़ लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कृषकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।