कोंडागांव: पासंगी सड़क हादसे के शिकार दो युवकों को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती, एक की हालत गंभीर
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पासंगी में बीती शाम एक गंभीर सड़क हादसा हुआ था जिसमें एक स्कूली छात्रा सहित तीन लोग घायल हो गए थे। वहीं हादसे के शिकार दो घायल युवकों को फरसगांव से कोंडागांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 21 सितंबर को मिली जानकारी अनुसार मलाकोट निवासी युवक लोकेश मरकाम और भूपेंद्र कोर्राम स्कूटी से ग्राम बरकई जा रहे थे।