लालगंज: भीतेहरा में ससुराल में महिला का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, मायका पक्ष का दहेज उत्पीड़न का आरोप, शव का पोस्टमार्टम
आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना के भीतेहरा ससुराल में 24 वर्षीया दीक्षा राय पत्नी शुभम राय की अपने कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे मंगलवार को लटकी लाश मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बुधवार दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। भीतेहरा के शुभम राय की शादी लालगंज तहसील के मई खरगपुर में दीक्षा से 2022 में हुई थी।