समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1975,
दिनांक:-26/11/2026,
==================
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की प्रगति की समीक्षा, निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश।
दिनांक 26 नवम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में महानंदा सभागार में 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि जिन कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है, उनकी शत-प्रतिशत प्रविष्टि संबंधित पोर्टल पर ससमय सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यों की वास्तविक प्रगति पोर्टल पर परिलक्षित हो सके।
जिन स्थलों पर अब तक कार्य प्रारंभ नहीं किए गए हैं, वहां अविलंब कार्य प्रारंभ करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।
जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने तथा अभियान के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्यों की नियमित निगरानी एवं प्रगति का अद्यतन विवरण सुनिश्चित करें।
बैठक में सहायक समाहर्ता सुश्री कुमुद मिश्रा, उप विकास आयुक्त श्री राजीव कुमार,अपर समाहर्ता सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री सुजय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया तथा संबंधित अधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे।
#cmsamrat
#samratchoudhary
समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1975,
दिनांक:-26/11/2026,
==================
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की प्रगति की समीक्षा, निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश।
दिनांक 26 नवम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में महानंदा सभागार में 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु सभी संबंधित विभागों के पद
Purnia, Bihar | Nov 26, 2026